Public grievance redressal portal
सार्वजनिक शिकायत निवारण पोर्टल
Jan Awaz Welfare Foundation is dedicated to justice, welfare, and empowerment for all. Our public grievance portal offers a safe, accessible platform for citizens to voice concerns regarding human rights, community welfare, and legal matters. We stand for the honest and work tirelessly to ensure every voice is heard and supported.
जनआवाज़ वेलफेयर फाउंडेशन न्याय, जनकल्याण और सभी के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। हमारा सार्वजनिक शिकायत निवारण पोर्टल नागरिकों को मानवाधिकार, सामुदायिक कल्याण और कानूनी विषयों से संबंधित अपनी चिंताएँ प्रस्तुत करने का एक सुलभ माध्यम प्रदान करता है। हम प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष समीक्षा करने तथा उचित मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने का प्रयास करते हैं।
Frequently asked questions
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Learn more about how to submit your complaint, what evidence to include, our review timelines, and how we handle citizen welfare issues responsibly and transparently.
शिकायत जमा करने की प्रक्रिया, आवश्यक साक्ष्य, समीक्षा की समय-सीमा तथा नागरिक कल्याण से जुड़े मामलों को जिम्मेदारी और पारदर्शिता से संभालने के बारे में जानें।
किन मामलों में शिकायत दर्ज की जा सकती है?
नागरिक मानवाधिकार उल्लंघन, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, शिक्षा, किसान कल्याण, भेदभाव, पर्यावरण, उपभोक्ता अधिकार तथा सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत स्पष्ट तथ्यों और उपलब्ध प्रमाणों के साथ प्रस्तुत करें। प्रत्येक शिकायत की प्रारंभिक समीक्षा के बाद ही आगे की सहायता या कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
शिकायत जमा करने के बाद क्या होगा?
शिकायत प्राप्त होने पर एक संदर्भ संख्या जारी की जाएगी। फाउंडेशन उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेज़ों की प्रारंभिक समीक्षा करेगा। आवश्यकता होने पर शिकायतकर्ता से अतिरिक्त जानकारी मांगी जा सकती है।
मामले के अनुसार फाउंडेशन सामान्य मार्गदर्शन दे सकता है, शिकायत को संबंधित प्राधिकरण के समक्ष रखने का सुझाव दे सकता है या स्वतंत्र कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है। प्रारंभिक समीक्षा में सामान्यतः 7–15 कार्य दिवस लग सकते हैं। जटिल मामलों में अधिक समय लग सकता है।
शिकायत कैसे दर्ज करें?
शिकायत में घटना का पूरा विवरण, तारीख, स्थान, संबंधित व्यक्तियों या अधिकारियों के नाम और अब तक की गई कार्रवाई स्पष्ट रूप से लिखें।
शिकायत के साथ सभी उपलब्ध प्रमाण और संबंधित दस्तावेज़ संलग्न करें, जैसे:
• पत्र, नोटिस और आदेश
• फोटो या वीडियो
• पिछली शिकायत और उसकी संदर्भ संख्या
• ईमेल, रसीद या अन्य प्रमाण
• पहचान पत्र की स्वप्रमाणित प्रति
केवल आवश्यक दस्तावेज़ ही भेजें। शिकायत में दी गई जानकारी सत्य और स्पष्ट होनी चाहिए।
Stand up for your rights today
Whether you need legal aid support, assistance with social welfare challenges, or advocacy against injustice, our foundation is here to help. Reach out to our team today and let us work towards a fair resolution together.
Complaint form / शिकायत फॉर्म
Foundation office
Jan Awaz Welfare Foundation
Delhi, India
Email: jan.awaz.welfare.foundation@gmail.com
WhatsApp Phone: 86997-33354
For urgent emergencies or danger, please contact 112 or local police authorities immediately.